दिल्ली में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के सुदामापुरी इलाके में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजा बाबू के रूप में हुई है। मृतक युवक ने पिछले साल शादी की थी। युकक ने लड़की के घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। बेटे की हत्या को लेकर पिता ने लड़की के घरवालों पर बड़ा आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों के केस दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने लड़की के परिजनों को हिरासत में लिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
मृतक के पिता गंगाराम ने बताया कि लड़की के परिजनों की मर्जी के खिलाफ शादी करने के कारण लड़की के घरवाले नाराज रहते थे। गंगाराम ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि इस बात को लेकर बेटे और उनके ससुराल वालों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बुधवार को पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक राजा बाबू को लेकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। पुलिस ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने राजा बाबू को मृत घोषित कर दिया था।
मामला दिल्ली के सुल्तानपुरी का है। यहां एक युवक को चाकुओं से गोदकर मार डाला। इस मामले पर बात करते हुए मृतक राजा बाबू के पिता गंगा राम ने राजाबाबू के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। गंगाराम का कहना है कि पिछले साल उनके बेटे ने लड़की के घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। बेटे की हत्या के बाद पिता ने आशंका जताई कि यह साजिश लड़की के परिजनों द्वारा ही रची गई होगी। राजा बाबू के परिजनों की शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया गया है और इस मामले में लड़की के परिजनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।