15 मिनट में सिर हो जाएगा ठंडा! धूप की गर्मी से हो रहे सिर दर्द से राहत के लिए सीख लें ये आयुर्वेदिक हैक

तपती दोपहर में घर से बाहर निकलकर काम करना पड़ता है और जब घर लौटते हैं तो पूरे टाइम सिर में भयानक दर्द बना रहता है। सिर गर्म और भारी हो जाता है। लू लगने से बचने के उपाय तो कई सारे पता होंगे। लेकिन सिर की गर्मी उतारने का तरीका भी जानना जरूरी है। जिससे गर्मी की वजह से भारी हो रहे सिर को आराम मिले और साथ ही सिर ठंडा रहे। और भयंकर गर्मी में बाकी दिन काम करने की एनर्जी बनी रहे। योगिक हैक्स स्निग्धा भारद्वाज ने इंस्टाग्राम पेज पर योग का हैक शेयर किया है। जिससे गर्मी में किया तो एक नहीं पूरे 4 फायदे मिलेंगे। ये धूप से गर्म हुए सिर को ठंडा करने में मदद करेगा वो भी मात्र 15 मिनट में, जान लें कैसे करें…

सिर से गर्मी निकालने का आयुर्वेदिक तरीका

यौगिक हैक्स इंस्टाग्राम पेज पर योगाचार्य ने धूप और गर्मी से बचाकर सिर को ठंडा करने के लिए कमाल का आयुर्वेदिक हैक शेयर किया है। जिसे करने से कई फायदे देखने को मिलेंगे, तो सबसे पहले जान लें कैसे करें इसे

  • पहले एक गिलास में नॉर्मल टेंपरेचर का पानी आधा से ज्यादा भरें।
  • फिर इस गिलास के मुंह पर छोटी हैंड टॉवल को रखकर गिलास के मुंह को ढंक दें।
  • फिर सिर को आगे की तरफ झुकाएं और गिलास, जिसका मुंह तौलिया से ढंका है आपने उसे सिर के फ्रंटल एरिया पर पलटकर रखें। ( इस प्रोसेस को तेजी के साथ करेंगे तो पानी गिरेगा नहीं बल्कि टॉवल में ही लॉक हो जाएगा)
  • करीब तीन से चार मिनट तक इस पानी से भरी उलटी गिलास को तेजी से दबाकर पकड़कर रखें। पांच मिनट बाद हटा दें।
  • ऐसा करने से सिर को ठंडा होने में राहत मिलेगी।

इस बात की रखें सावधानी

धूप से या गर्मी से आने के फौरन बाद इस प्रैक्टिस को ना करें। बल्कि करीब 15 मिनट का इंतजार करें और जब शरीर और सिर दोनों थोड़ा ठंडा हो जाए तब करें।

जान लें इसके फायदे

1- तेज धूप और गर्मी से सिर में चढ़ी गर्मी को कम करने में मदद मिलती है।

2- धूप और गर्मी से हो रहे सिर के दर्द में राहत मिलती है।

3- हीट स्ट्रोक और सन स्ट्रोक से बचने में मदद मिलती है, ये धूप से गर्म हुए सिर को ठंडा करने में मदद करता है।

4- लू लगने से अगर सिर में तेज दर्द हो रहा तो इस प्रैक्टिस को करने से सिर दर्द से राहत मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *