उत्तर बस्तर कांकेर के दूरस्थ अंचल अंतागढ़ में प्रशासनिक कसावट और बुनियादी सुविधाओं को पटरी पर लाने केलिए कलेक्टर कुंदन कुमार खुद मैदान में उतरे25 अगस्त को विकासखंड मुख्यालय पहुंचे कलेक्टर ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया और साफ शब्दों में कहा कि नक्सलवाद से मुक्त हो चुके अंदरूनीगांवों में अब विकास की गति को कई गुना बढ़ाया जाएगा।
बैठक और संवाद के मुख्य बिंदु:
सर्वांगीण विकास पर जोर: कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार की मंशानुसार संवेदनशील रहे ग्रामों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और पक्की सड़कों जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।
अफसरों को सख्त निर्देश: ब्लॉक स्तर के सभी विभागीय अधिकारियों को ताकीद की गई कि वे अपने-अपने मुख्यालयों में ही टिककर रहें और नियमित रूप से मैदानी दौरा करे ताकि आम जनता की दिक्कतों को मौके पर ही दूर किया जा सके
कार्ययोजना तैयार करने के आदेश: शिक्षा, स्वास्थ्य, वन, लोक निर्माण (PWD) और पंचायत विकास विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द प्राथमिकता वाले कामों की सूची बनाकर शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
खेतों में क्रॉप सर्वे का जायजा और बच्चों से संवाद
मुख्यालय में बैठक निपटाने के बाद कलेक्टर कुंदन कुमार सीधे ग्राम पोडगांव पहुंचे, जहां उन्होंने खेतों के बीच जाकर डिजिटल क्रॉप सर्वे’ के तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की। इसके बाद वे ग्राम लामकन्हार स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यार्थियों के साथ समय बिताया और उनकी पढ़ाई-लिखाई व आवासीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस दौरे में जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, अंतागढ़ के अपर कलेक्टर ए.एस. पैंकरा सहित अनुभाग स्तर के सभी प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित