कनक तिवारी निधन समाचार सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ के न्यायिक, बौद्धिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। देश के जाने-माने गांधीवादी विचारक, संविधान विशेषज्ञ, लेखक और छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का बीती रात निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को भिलाई स्थित बीएम शाह अस्पताल में रखा गया है और विदेश में रह रही उनकी बेटी के पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

एक महीने से स्वास्थ्य को लेकर जताई जा रही थी चिंता
मिली जानकारी के अनुसार, करीब एक महीने पहले से ही कनक तिवारी के परिचितों और प्रशंसकों को उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता होने लगी थी। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले कनक तिवारी के हालचाल जानने के लिए उनके शुभचिंतक लगातार प्रयास कर रहे थे। 13 नवंबर को देवप्रिय अवस्थी ने भी पोस्ट कर लिखा था कि उनका आखिरी पोस्ट देखे एक महीना हो चुका है और तेजस के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी अद्यतन जानकारी देने का आग्रह किया था।
सितंबर में आईसीयू में भर्ती होने और अभिनंदन की साझा की थी जानकारी
इससे पूर्व कनक तिवारी ने 5 सितंबर को अपने फेसबुक पोस्ट में जानकारी दी थी कि वे पांचवीं बार आईसीयू (ICU) में भर्ती हुए हैं। उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर उन्होंने 19 सितंबर को फेसबुक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने मोहल्ले पद्मनाभपुर में गणेश उत्सव के दौरान सार्वजनिक रूप से अभिनंदन किए जाने का उल्लेख किया था।
संविधान, विधि और सामाजिक विषयों पर गहरी पकड़ रखने वाले कनक तिवारी के निधन से प्रदेश ने एक प्रखर विचारक और वरिष्ठ विधिवेत्ता को खो दिया है।
यह भी पढ़ें