बस्तर में इस बार जवानों के संग मनेगी ऐतिहासिक दीपावली, पीएम मोदी करेंगे दौरा

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली का पावन पर्व मनाएंगे। नक्सलवाद के लगभग खात्मे के बाद बस्तर में शांति और उल्लास के माहौल के बीच यह पहली दीपावली है, इसलिए प्रधानमंत्री का यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बस्तर जाने की जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने संदेश में बस्तर के बदलते स्वरूप और जवानों के त्याग को याद किया।

प्रधानमंत्री ने लिखा, “दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं। कल तक जहां नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार है। वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं।”

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री के इस दौरे पर खुशी जताते हुए उनका स्वागत किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि नक्सल मुक्त बस्तर में देश के प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत है।

बस्तर में सुरक्षा और विकास का नया दौर

कभीेड नक्सल हिंसा के साए में रहने वाला बस्तर क्षेत्र अब बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। सुरक्षा बलों के लगातार अभियानों और विकास कार्यों के चलते क्षेत्र में अमन-चैन लौटा है। प्रधानमंत्री के इस दौरे से स्थानीय लोगों और जवानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *