बांदे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कार्पियो से 30 पेटी अवैध शराब और 50 हजार नकद के साथ आरोपी गिरफ्तार

बांदे: उत्तर बस्तर कांकेर जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बांदे थाना पुलिस ने पीवी-82 विजय नगर में घेराबंदी कर एक स्कार्पियो वाहन से भारी मात्रा में अवैध रॉकेट देशी संत्रा शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शराब, नगदी, मोबाइल और तस्करी में इस्तेमाल वाहन को जब्त कर लिया है।

घेराबंदी कर पकड़ी गई स्कार्पियो

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से अवैध शराब के परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बांदे थाना पुलिस की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीवी-82 विजय नगर में घेराबंदी की और संदिग्ध स्कार्पियो वाहन (क्रमांक CG 18 J 8172) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर से 30 पेटी रॉकेट देशी संत्रा शराब बरामद हुई।

लाखों का सामान जब्त, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, बरामद शराब में 90 एमएल की कुल 2,950 बोतलें (मात्रा 265.500 लीटर) थीं, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 18 हजार रुपये है। इसके अलावा आरोपी के पास से:

  • 50,000 रुपये नगद
  • 20,000 रुपये कीमत का मोबाइल फोन
  • 3 लाख रुपये कीमत की स्कार्पियो गाड़ी

कुल मिलाकर लगभग 4 लाख 88 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी अमित साहा (पिता स्वर्गीय आनंद साहा, उम्र 32 वर्ष, निवासी पीवी-14 श्यामनगर, थाना पखांजूर) को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र साहू, एएसआई कमलेश कुमार साहू, आरक्षक यशवंत मंडावी, अमृत नेताम, मोहन दुग्गा, अरुण मंडावी, उमेश जुरी, लिलेश सिन्हा, इंद्रजीत विश्वास और महिला आरक्षक हिरोन्या दुग्गा की विशेष भूमिका रही।

कांकेर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *