सुरक्षा बलों ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन, माओवादियों के हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद

जगदलपुर: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने माओवादियों द्वारा जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटकों के एक बड़े जखीरे को बरामद किया है। गढ़चिरौली पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान टीम ने वांगेटूर थाना क्षेत्र के मचुवांचा जंगल में यह सर्च ऑपरेशन चलाया था।

जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए थे हथियार

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को जंगल में नक्सलियों द्वारा डंप किए गए भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री मिली। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से:

  • 1 बैरल बोर राइफल
  • 3 सिंगल शॉट राइफल
  • 1 एयरगन
  • वायरलेस उपकरण
  • 100 सुतली बम
  • माओवादी वर्दी का कपड़ा जब्त किया है।

सुरक्षा बलों ने मौके पर नष्ट किए विस्फोटक

सुरक्षा बलों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, बरामद किए गए खतरनाक विस्फोटकों को सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस सफल अभियान में जिला पुलिस की विशेष टीम, इंटेलिजेंस सेल और बीडीडीएस (बॉम्ब डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वाड) की टीम संयुक्त रूप से शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *