लड़की को अगवा कर भाग रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, लड़की जख्मी; लोग बोले- मर्डर हुआ

बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठी नाबालिग किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक की वारिसनगर थाना के सतमलपुर वार्ड पांच निवासी श्याम कुमार के रूप में पहचान हुई है। वही जख्मी किशोरी दलसिंहसराय के एक मुहल्ले की निवासी है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा बीती रात करीब 11 बजे रात में हुआ। जख्मी नाबालिग ने बताया कि वह रात में शौच के लिए घर से निकली थी। उसी दौरान दो बाइक पर सवार दो लड़कों ने खेत से उसे अगवा कर लिया।

उसे एक बाइक पर बैठा कर उसे ले जाया जा रहा था। उसी दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चला रहे लड़के की मौत हो गई। उसने बताया कि जो लड़का उसे बाइक पर ले जा रहा था, उसे वह नहीं पहचानती है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर मृत युवक के परिजनों ने बताया कि श्याम छठ का प्रसाद लेकर दलसिंहसराय के बुलाकीपुर स्थित अपनी बहन के ससुराल गया था। वह दो दिन से वही था। बीती रात उजियारपुर थाने की पुलिस ने हादसे की सूचना दी। अस्पताल आया तो श्याम को मृत पाया।

उन्होंने बताया कि वे न तो लड़की को जानते हैं और न उस लड़के को जो दूसरी बाइक पर सवार था। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर आए पुलिस कर्मियों ने बताया कि युवक की सड़क हादसे में मौत की सूचना पर वे घटनास्थल पर गए थे। जहां युवक बाइक के नीचे मृत अवस्था मे गिरा पाया गया। दूसरी ओर लोगों में चर्चा है कि किशोरी प्रेम-प्रसंग में युवक के साथ भाग रही थी। उसी क्रम में कुछ लोगों ने पकड़ने के बाद युवक की हत्या की। रात में घटनास्थल पर गोली चलने की भी आवाज सुनी गई। हालांकि युवक को गोली नहीं लगी थी। पुलिस भी गोली चलने की घटना से इनकार कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *