मप्र के गुना में दिग्विजय के भतीजे बड़ी मुश्किल में घिर गए है। उन पर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल सोशल मीडियो पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह खुलेआम सड़क पर सिगरेट फूंकते हुए पुलिस अधिकारियों से बहस करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं इस दौरान वह उन्हें धमकी देते हैं और महिला पुलिस अधिकारी से भी बहस करते हैं। राघौगढ़ पुलिस थाने के प्रभारी जुबेर खान ने बताया कि आदित्य सिंह और उनके ड्राइवर पर मामला दर्ज किया गया है।
आदित्य सिंह, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह के बेटे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें आदित्य सिंह एक महिला पुलिसकर्मी सहित सरकारी कर्मचारियों से बहस करते दिखाई दे रहे हैं और उनके हाथ में एक सिगरेट भी है। आदित्य, राघौगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।