सपा नेता को भाजपा ने बना दिया डायरेक्टर प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं ने उठाए सवाल

मेरठ में गन्ना समितियों के चुनाव को लेकर भाजपा में भी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब नया विवाद मवाना गन्ना समिति में एक सपा नेता के डायरेक्टर प्रत्याशी को लेकर हो रहा है, जिसे भाजपा कार्यकर्ता बताकर प्रत्याशी बनाया गया। इस बात को लेकर कार्यकर्ताओं में घोर नाराजगी है। कारण सपा से भाजपा कार्यकर्ता बनकर डायरेक्टर प्रत्याशी के मवाना क्षेत्र में हर जगह सपा नेता के तौर पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि रातोरात इस तरह सपा से भाजपा कार्यकर्ता बनाकर पार्टी के नेता अपने कार्यकर्ताओं को किनारे कर रहे हैं। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा ने इस मामले में चुप्पी साध ली है।

वैसे तो जिले की सभी छह गन्ना समितियों को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। सोशल मीडिया में कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने वायरल कर आरोप लगाया है कि सपा-बसपा के लोगों को समितियों में डायरेक्टर बनाया जा रहा है। अब नया मामला सपा के एक जिला उपाध्यक्ष को लेकर उठ रहा है, जिसे भाजपा कार्यकर्ता बताकर डायरेक्टर का प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मवाना क्षेत्र में लगे होर्डिंग को लेकर सवाल उठाया है। नाराजगी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *