क्या LG को दिल्ली में भी कोलकाता जैसी घटना का इंतजार; AAP ने क्यों कही ऐसी बात, महिला डॉक्टर को लेकर बड़ा खुलासा

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर एक और गंभीर आरोप लगाया है। आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह का दावा है कि एलजी वीके सक्सेना के संरक्षण में सरकार अस्पताल में पिछले डेढ़ साल से एक महिला डॉक्टर का शोषण किया जा रहा है। उनका दावा है कि एलजी इस मामले में आरोपी को ही बचाने में लगे हुए हैं और पीड़िता के खिलाफ ही जांच बैठा दी गई है। संजय सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एलजी पर आरोप लगाए और उनपर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, बीजेपी के LG के संरक्षण में एक महिला डॉक्टर का शोषण पिछले डेढ़ साल से हो रहा है। LG साहब शोषण करने वाले MS को बचा रहे हैं और पीड़ित महिला के खिलाफ जांच करा रहे हैं। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने इसलिए ही LG साहब को ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार दिया है कि वह महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले अधिकारियों का संरक्षण कर सकें।

उन्होंने पूछा, LG विनय सक्सेना साहब क्या दिल्ली में भी कोलकाता जैसी खतरनाक घटना का इंतज़ार कर रहे हैं? जिस MS पर अभी यौन शोषण के आरोप लगे हैं, उसके ऊपर और भी यौन शोषण करने के आरोप हैं। BJP के LG और स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार उसे बचा रहे हैं।

संजय सिंह ने कहा, पीड़ित महिला ने जब MS पर यौन शोषण के आरोप लगाए तब महिला का ही ट्रांसफर कर दिया गया और ऑर्डर में लिखा गया कि महिला ने आरोप लगाए हैं, इसलिए इनका ट्रांसफ़र किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *