चेंबर का दीपावली मिलन समारोह 21 को

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा प्रतिवर्षानुसार दीपावली मिलन समारोह 21 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चै. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में आयोजित की गई है।
चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के व्यापारियों, उद्योगपतियों, व्यवसायिक संगठनों के पदाधिकारियां/सदस्यों एवं आम जनता को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की, एवं चेम्बर के सभी सदस्यों को चेम्बर द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *