आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने बेहतरीन अंदाज में अपने अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 64 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी। टीम इंडिया की इस जीत में बल्ले से स्मृति मंधाना और गेंद से दीप्ति शर्मा ने अहम भूमिका निभाई।
दीप्ति शर्मा ने अपनी जादुई गेंदबजी से पाकिस्तान बल्लेबाजों को निरंतर अंतराल में झटका दिया। यही कारण रहा कि पाकिस्तानी महिला टीम भारत के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने से चूक गई। दीप्ति शर्मा को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया को प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फायदा मिलते हुए दिख रहा है। वहीं, कुछ टीमों के लिए भारत की जीत से परेशामी भी बढ़ी है।
प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया चमकी
पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत के बाद भारतीय टीम ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर आ चुकी हैं। वहीं, पाकिस्तानी टीम की परेशानी में इजाफा हुआ है। वो अब 5वें स्थान पर खिसक चुकी है। अगर बात करें ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की तो वो इस वक्त अंक तालिका में पहले स्थान पर है। उसने अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को बुरी तरह हराया था। वहीं, साउथ अफ्रीका सबसे निचले स्थान पर है।
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बात तीसरे स्थान पर बांग्लादेश टीम है। उसने नीदरलैंड को हराया था। यदि बात करें ग्रुप बी की तो यहां पर इंग्लैंड महिला टीम टॉप पर विराजमान हो चुकी है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड महिला टीम की स्थिति इस वक्त सही नहीं है।
पॉइंट्स टेबल- ग्रुप ए
| स्थान | टीम | मैच | जीत | हार | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया महिला | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +3.250 |
| 2 | भारत महिला | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +3.200 |
| 3 | बांग्लादेश महिला | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +0.407 |
| 4 | नीदरलैंड महिला | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -0.407 |
| 5 | पाकिस्तान महिला | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -3.200 |
| 6 | दक्षिण अफ्रीका महिला | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -3.250 |
पॉइंट्स टेबल- ग्रुप B
| स्थान | टीम | मैच | जीत | हार | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | इंग्लैंड महिला | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +4.350 |
| 2 | स्कॉटलैंड महिला | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +2.000 |
| 3 | वेस्टइंडीज महिला | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +0.118 |
| 4 | न्यूज़ीलैंड महिला | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -0.118 |
| 5 | आयरलैंड महिला | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -2.000 |
| 6 | श्रीलंका महिला | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -4.350 |