गुजरात में प्राइवेट कंपनी की दीवार गिरने से हड़कंप, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

गुजरात के मेहसाणा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। कादी तालुका के जासलपुर गांव के पास एक प्राइवेट कंपनी की दीवार गिर गई है। इस हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि कइयों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही मौके रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। मौके पर एंबुलेंस और पुलिस की टीमें भी मौजूद है।

मेहसाणा के एसपी तरूण दुग्गल घटना के बारे में जानकारी देचे हुए बताया है कि इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुकाबिक अब भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है और उन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *