आज आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, और टॉस सात बजे होगा। पंजाब किंग्स इस समय शानदार फॉर्म में है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मैच में हार का सामना किया है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है।
पिच रिपोर्ट: बैटिंग फ्रेंडली पिच पर होगा हाई स्कोरिंग मैच
मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल होती है। यहां अक्सर स्कोर 200 के पार जाता है और इस सीजन में पहली पारी का औसत स्कोर 212 रन रहा है। मैदान पर अच्छी बाउंस और पेस देखने को मिलती है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट्स खेलने में कोई परेशानी नहीं होती।
आज भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है, और बल्लेबाजों को गदर काटने का मौका मिलेगा। हालांकि, गेंदबाजों को अपने कौशल से असर छोड़ने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इस सीजन की तरह आज भी एक हाई स्कोरिंग मैच की संभावना है।
बारिश की संभावना
हालांकि मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद है, लेकिन आज मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसी स्थिति में मैच में थोड़ी रुकावट आ सकती है, और अगर बारिश ज्यादा हुई तो ओवरों में कटौती भी हो सकती है।
मुल्लांपुर स्टेडियम आईपीएल रिकॉर्ड
मुल्लांपुर स्टेडियम में अब तक 14 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। यहां बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए समान अवसर होते हैं, क्योंकि पिछले 7 मैचों में से 7 पहले बैटिंग करते हुए जीते गए हैं और 7 मैचों में टारगेट का पीछा करते हुए जीत मिली है।
- हाईएस्ट स्कोर: 254/7
- लोएस्ट स्कोर: 95
- पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर: 172.23
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स हेड-टू-हेड
- अब तक दोनों टीमों के बीच 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी रहा है।
- राजस्थान रॉयल्स: 17 जीत
- पंजाब किंग्स: 13 जीत
इसके अलावा, संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं (690 रन), जबकि अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अर्शदीप ने राजस्थान के खिलाफ 11 मैचों में 18 विकेट हासिल किए हैं।