जमीन के नीचे गड़ा धन न निकाल पाने पर तांत्रिक की हत्या, कातिलों ने मंदिर में फेंका शव

यूपी के महोबा जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां जमीन में भीतर गड़ा धन नहीं निकाल पाने पर कुछ लोगों ने तांत्रिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। तांत्रिका का शव को मंदिर में हवन कुंड के पास मिला। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के भतीजे ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

ये घटना पनवाड़ी थाना क्षेत्र के बैंदो गांव का है। 60 साल के हरिचरण तंत्र-मंत्र करते थे। भतीजे अर्जुन के अनुसार रविवार सुबह बरात पहाड़ी के कुछ लोग उनको अपने साथ ले गए थे। दोपहर में हरिचरण का मोबाइल बंद मिला, इस पर वह बरात पहाड़ी गांव पहुंचा। वहां बाहर काली माता मंदिर में हवन कुंड के पास चाचा का शव पड़ा था। जि से देकर वह दंग रह गया। आनन-फानन में उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। युवक बताया कि बरात पहाड़ी के ही रहने वाले प्रताप और उसका साथी जमीन के अंदर गड़े धन की लालच में चाचा को ले गए थे। धन का सही स्थान नहीं बता पाने पर उन्होंने चाचा को लाठी-डंडों और ईंट से पीटकर मार डाला।

सदर क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे ने बताया कि मंदिर परिसर में शव मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। मृतक के भतीजे की तहरीर पर 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *