दिल्ली और मुंबई के लिए आज चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, आसान होगा सफर

छठ पूजा के बाद वापसी के लिए रेलवे ने दिल्ली, मुंबई, जोधपुर, बड़ोदरा सहित अन्य महानगरों के लिए स्पेशल ट्रेन चला रहा है। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से 23 विशेष गाड़ियां तथा पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से होकर 09 विशेष गाड़ियां चलाई जाएंगी। वहीं रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों के संचलन अवधि में विस्तार किया है। इन गाड़ियों का रेक संरचना, ठहराव समय तथा निर्धारित मार्ग पहले की तरह रहेगा।

यूपी से चलाई जा रही विशेष गाड़ियां

– 05737 गोमती नगर-कटिहार विशेष गाड़ी, गोमती नगर से 09.30 बजे चलेगी

– 05738 कटिहार-गोमती नगर विशेष गाड़ी, गोमती नगर 07.15 बजे पहुंचेगी

– 04816 मऊ-जोधपुर विशेष गाड़ी, गोरखपुर से 04.00 बजे चलेगी

– 05304 महबूबनगर-गोरखपुर विशेष गाड़ी, गोरखपुर 13.15 बजे पहुंचेगी

– 01416 गोरखपुर-पुणे विशेष गाड़ी, गोरखपुर से 17.30 बजे चलेगी

– 05037 बनारस-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी, बनारस से 19.20 बजे चलेगी

– 05325 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल विशेष गाड़ी, गोरखपुर से 21.15 बजे चलेगी

– 05024 आनन्द विहार टर्मिनल-गोरखपुर विशेष गाड़ी, गोरखपुर 04.45 बजे पहुंचेगी

– 05002 दिल्ली-गोरखपुर विशेष गाड़ी, गोरखपुर 09.55 बजे पहुंचेगी

– 01079 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी, गोरखपुर 10.00 बजे पहुंचेगी

– 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विशेष गाड़ी, गोरखपुर 14.30 बजे पहुंचेगी

– 01415 पुणे-गोरखपुर विशेष गाड़ी, गोरखपुर 16.00 बजे पहुंचेगी

– 09111 वड़ोदरा-गोरखपुर विशेष गाड़ी, गोरखपुर 23.30 बजे पहुंचेगी

बिहार से/को चलाई जा रही विशेष गाड़ियां

– 05161 छपरा-अमृतसर विशेष गाड़ी, छपरा से 19.55 बजे चलेगी

– 05012 नई दिल्ली-छपरा विशेष गाड़ी, छपरा 01.40 बजे पहुंचेगी

– 05070 पनवेल-छपरा विशेष गाड़ी, छपरा 11.35 बजे पहुंचेगी

पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से होकर चलाई जा रही विशेष गाड़ियां

– 09190 कटिहार-मुम्बई सेन्ट्रल विशेष गाड़ी चलेगी

– 09417 अहमदाबाद-दानापुर विशेष गाड़ी चलेगी

– 04058 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी चलेगी

– 05283 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी चलेगी

– 05284 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी चलेगी

– 05584 अमृतसर-रक्सौल विशेष गाड़ी चलेगी

– 05798 जोगबनी-अमृतसर विशेष गाड़ी चलेगी

यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

– 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर साप्ताहिक गाड़ी का अवधि विस्तार 28 नवम्बर तक 02 फेरे चलेंगे

– 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ साप्ताहिक गाड़ी का अवधि विस्तार 29 नवम्बर तक 02 फेरे चलेंगे

– 04068 दिल्ली-दरभंगा द्वि-साप्ताहिक गाड़ी का अवधि विस्तार 29 नवम्बर तक 04 फेरे चलेंगे

– 04067 दरभंगा-दिल्ली द्वि-साप्ताहिक गाड़ी का अवधि विस्तार 30 नवम्बर तक 04 फेरे चलेंगे

– 04038 दिल्ली-आजमगढ़ साप्ताहिक गाड़ी का अवधि विस्तार 24 नवम्बर तक 01 फेरे चलेंगे

– 04037 आजमगढ़-दिल्ली साप्ताहिक गाड़ी का अवधि विस्तार 25 नवम्बर तक 01 फेरे चलेंगे

– 04058 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर द्वि-साप्ताहिक गाड़ी का अवधि विस्तार 28 नवम्बर तक 04 फेरे चलेंगे

– 04057 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक गाड़ी का अवधि विस्तार 29 दिसम्बर तक 04 फेरे चलेंगे

– 04062 आनन्द विहार टर्मिनस-बरौनी साप्ताहिक गाड़ी का अवधि विस्तार 24 नवम्बर तक 01 फेरे चलेंगे

– 04061 बरौनी-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक गाड़ी का अवधि विस्तार 25 नवम्बर तक 01 फेरे चलेंगे

– 04006 दिल्ली-जयनगर द्वि-साप्ताहिक गाड़ी का अवधि विस्तार 29 नवम्बर तक 01 फेरे चलेंगे

– 04005 जयनगर-दिल्ली द्वि-साप्ताहिक गाड़ी का अवधि विस्तार 01 दिसम्बर तक 01 फेरे चलेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *