बिहार में पैक्स चुनाव होने हैं और चुनाव से पहले यहां गोलीबारी हुई है। मुंगेर जिले में पैक्स चुनाव में वर्चस्व को लेकर जबरदस्त गोलीबारी हुई है। इस फायरिंग में दो लोग जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मुढेरी पंचायत के बड़ी मुढेरी गांव में पैक्स चुनाव में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी में दो युवक जख्मी हो गए। जख्मी युवक गौतम और अंकित हैं। जिन्हेें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया है। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया गया है। जख्मी युवक के कमर और हाथ में गोली लगी है। खड़गपुर पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है।