इंडिगो की फ्लाइट में विंडो सीट पर बैठी थी महिला, शख्स ने किया बैड टच; अरेस्ट

इंडिगो की फ्लाइट में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। इसके आरोप में 43 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली से चेन्नई की उड़ान के दौरान यह घटना हुई है। चेन्नई पुलिस ने आरोप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी राजेश शर्मा इंडिगो की उड़ान में उसके पीछे बैठा था। महिला ने कहा कि जब वह सो रही थी तो उसने उसे गलत तरीके से छुआ।

हवाई अड्डे से जुड़े महिला पुलिस थाने की एक पुलिस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, “यह घटना इंडिगो की दिल्ली-चेन्नई उड़ान में हुई। महिला खिड़की के बगल में बैठी थी और आरोपी व्यक्ति उसके पीछे था। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह सो रही थी तो शर्मा ने उसे गलत तरीके से छुआ।”

अधिकारी ने कहा, “शाम 4.30 बजे चेन्नई में उड़ान के उतरने के बाद महिला ने एयरलाइन स्टाफ से संपर्क किया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में उसकी मदद की। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।”

अधिकारी ने बताया कि आरोपी राजस्थान का रहने वाला है, लेकिन वह काफी समय से चेन्नई में रह रहा है। अधिकारी ने कहा, “आगे की जांच चल रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *