बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर, तीन जिंदगियां खत्म

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तखतपुर के पास एक बेहद दुखद सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है जुनापारा चौकी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी है हादसा इतना गंभीर था कि तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई

मौके पर मची अफरा- तफरी

टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद आसपास के इलाके में सन्नाटा पसर गया और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है

ट्रक छोड़कर भागा ड्राइवर, जांच में जुटी पुलिस

दुर्घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार होने में कामयाब रहा। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार ड्राइवर का सुराग लगाया जा सके। मृतकों की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *