चांदीपुर धान खरीदी केंद्र (पी.व्ही. 28) में पुराने बारदाने को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में स्थित इस केंद्र से बारदाने बाहर ले जाने की शिकायत के बाद हड़कंप मच गया। स्टॉक मिलान और पंचनामा में 200 नग बारदाने कम पाए गए, लेकिन बताए गए व्यक्ति के घर जांच करने पर एक भी बोरा नहीं मिला, जिससे पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

18 नवंबर की रात सामने आई शिकायत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर की रात करीब 8 बजे धान खरीदी केंद्र से पुराने बारदाने बाहर दिए जाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद ग्रामीणों और मीडिया की मौजूदगी में पड़ताल की गई और पूछताछ के आधार पर पंचनामा तैयार किया गया। जांच के दौरान केंद्र में 200 नग बारदाने कम मिलने की बात सामने आई।

परिमल के घर जांच में नहीं मिला एक भी बारदाना
पूछताछ और पंचनामा में श्यामल विश्वास द्वारा 200 नग बारदाने परिमल को दिए जाने की बात का उल्लेख किया गया। इसके बाद जब LAMPS मैनेजर सहित संबंधित अधिकारी और मीडिया की टीम परिमल के घर जांच करने पहुंची, तो वहां एक भी बारदाना नहीं मिला। इससे यह सवाल गहरा गया है कि यदि बारदाना परिमल को दिया गया था, तो वह आखिर कहां पहुंचा।
अधिकारियों के अनुसार, श्यामल विश्वास को बारदाने के वितरण या लेनदेन की कोई आधिकारिक जिम्मेदारी नहीं दी गई थी।
बयानों के बीच उलझी गुत्थी, जांच की मांग
इस मामले में LAMPS मैनेजर पखांजूर, परिमल और श्यामल विश्वास तीनों पक्षों के बयान सामने आए हैं। इसके बावजूद सरकारी बारदाने के केंद्र से बाहर जाने, अनुमति को लेकर स्थिति और परिमल के घर बारदाना न मिलने जैसे सवालों ने मामले को उलझा दिया है। स्थानीय स्तर पर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
यह भी पढ़ें
कवर्धा में धान खरीदी शुरू होते ही प्रशासन का बड़ा एक्शन, ट्रक समेत 300 क्विंटल अवैध धान जब्त
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की धमाकेदार शुरुआत, बालोद जिला बना मिसाल
कोरबा में मिलावटखोरों और गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर, 20 नवंबर को लगेगा प्लेसमेंट कैंप