गर्मियों में आंखों की एलर्जी
गर्मियों में आई एलर्जी और आंखों की समस्याएं बढ़ीं
गर्मियों का मौसम आंखों के लिए कई तरह की परेशानियां लेकर आता है। तेज धूप, गर्म हवा, धूल-मिट्टी और बढ़ता प्रदूषण आई एलर्जी, ड्राई आई, आंखों में जलन और रेडनेस जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है।
डॉ. श्रेया गुप्ता, कंसल्टेंट ऑप्थेल्मोलॉजी (श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली) के अनुसार, गर्मियों में UV किरणें और डिहाइड्रेशन आंखों की सुरक्षा परत को कमजोर कर सकते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
गर्मियों में आम आई प्रॉब्लम्स
- ड्राई आई सिंड्रोम – तेज हवा और गर्मी की वजह से आंखों की नमी कम हो जाती है।
- आई एलर्जी – धूल, प्रदूषण और पोलन के कारण खुजली, लालपन और पानी आने जैसी समस्या।
- आई स्ट्रेन – मोबाइल, लैपटॉप और टीवी का ज्यादा इस्तेमाल आंखों को थका सकता है।
- कंजंक्टिवाइटिस – गर्मियों में आंखों का संक्रमण तेजी से फैल सकता है।
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
- लगातार आंखों में दर्द या तेज जलन
- आंखों का लाल होना
- सूजन या चिपचिपा डिस्चार्ज
- अचानक धुंधला दिखाई देना
- रोशनी से चुभन (फोटोफोबिया)
आंखों की एलर्जी और संक्रमण के मुख्य कारण
- धूल और प्रदूषण – आंखों को इरिटेट करता है।
- UV किरणें – सुरक्षा परत को कमजोर करती हैं।
- गंदे हाथों से आंख छूना – संक्रमण फैलाने का कारण।
- दूषित पानी – स्विमिंग पूल या गंदा पानी जलन और इन्फेक्शन बढ़ा सकता है।
गर्मियों में आंखों को सुरक्षित रखने के आसान उपाय
- धूप में सनग्लासेस पहनें
- आंखों को बार-बार रगड़ें नहीं
- चेहरा और आंखें साफ रखें
- ठंडे पानी से आंखें धोते रहें
- गंदे हाथों से आंखों को छूने से बचें
- धूल और प्रदूषण से सुरक्षित रहें
- स्क्रीन टाइम कम करें
- पर्याप्त पानी पिएं
- डॉक्टर की सलाह से हाइड्रेटिंग आई ड्रॉप्स इस्तेमाल करें
डाइट में शामिल करें ये चीजें
गर्मी में हाई-वॉटर कंटेंट फूड्स जैसे खीरा, तरबूज, संतरा, ककड़ी शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और आंखों के लिए भी फायदेमंद हैं।
नोट: गर्मियों में आंखों की एलर्जी और संक्रमण आम हो सकती है, लेकिन सही देखभाल और सावधानी से इसे रोका जा सकता है। अगर आंखों में लगातार जलन, दर्द या धुंधलापन महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।