‘अमेरिका पहुंची फ्री की रेवड़ी’, डोनाल्ड ट्रंप के बिजली वाले ऐलान पर अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का दौर जारी है। डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस अपने-अपने चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। शुक्रवार को ट्रंप ने ऐलान किया कि राष्ट्रपति बनने के बाद वो बिजली का रेट घटाकर आधा कर देंगे और बिजली उत्पादन की क्षमता को दोगुना कर देंगे। इस ऐलान का एक वीडियो ट्रंप ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर शेयर किया। ट्रंप की इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि फ्री की रेवड़ी अब अमेरिका तक पहुंच गई है।

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला डेमोक्रेट कमला हैरिस से है। शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया किया कि अमेरिकी चुनाव में जीत के बाद वो अमेरिका के लोगों बड़ी राहत देंगे। इस दौरान उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि राष्ट्रपति बनने के बाद वो बिजली के दामों को आधा करने के साथ ही बिजली की उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर दोगुना कर देंगे। उनकी इस पोस्ट को लेकर अरविंद केजरीवाल ने रीपोस्ट किया। केजरीवाल ने लिखा, “ट्रंप ने बिजली के दामों को आधा करने का ऐलान किया है, फ्री की रेवड़ी अमेरिका पहुंच गई है।”

बता दें कि दिल्ली सरकार ने पिछले कई सालों से दिल्लीवालों के लिए फ्री बिजली की व्यवस्था दी हुई है। हालांकि, इसके लिए एक शर्त भी है। शर्त है कि यदि एक परिवार महीनेभर में 200 यूनिट बिजली का इस्तेमाल करता है तो उसे बिजली का बिल नहीं चुकाना बड़ेगा, लेकिन अगर वो 200 यूनिट से ज्यादा बिजली का उपभोग करता है तो उसे पूरा बिजली का बिल भरना होगा। ट्रंप के ऐलान को केजरीवाल ने अपनी सरकार की इस योजना से जोड़ने की कोशिश करते हुए कहा कि फ्री की रेवड़ी अब अमेरिका भी पहुंच गई है।

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति रह चुके हैं। उन्होंने 2016 से 2024 तक अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभाला था। हालांकि, 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी के रूप में वो एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *