Bigg Boss 18: पहले ‘वीकेंड का वार’ में कंटेस्टेंट की लगेगी तगड़ी क्लास, सलमान के सामने ही भिड़े ये दो कंटेस्टेंट

‘बिग बॉस 18’ के पहले ‘वीकेंड का वार’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज बना हुआ है। इस सीजन का पहला ‘वीकेंड का वार’ आज यानी 12 अक्टूबर को होगा, जिसमें एक बार फिर से सलमान खान का दबंग अंदाज देख घरवालों की सिट्टी पिट्टी गुम होने वाली है। ‘वीकेंड का वार’ का प्रोमो भी सामने आ चुका है, जिसमें सभी एक-दूसरे के चेहरे पर से लगा मुखौटा हटाते नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस 18 के शुरू होने के साथ ही कुछ कंटेस्टेंट के बीच जहां गहरी दोस्ती दिखी, वहीं कुछ के बीच दुश्मनी बनी हुई है। कुछ ऐसा ही विवियन डीसेना और चाहत पांडे के बीच भी देखा गया है। उनके बीच की तनातनी की झलक प्रोमो में भी देखी जा सकती है। जहां सलमान, नायरा की क्लास लगाते हैं। तो वहीं, गुणरत्न सदावर्ते अपने डायलॉग और स्टाइल से एक बार फिर सबको इम्प्रेस कर देते हैं।

‘बिग बॉस 18’ के प्रोमो में दिखाया गया है कि घरवाले एक दूसरे के चेहरे से मुखौटा हटाते हैं। प्रोमो में सबसे पहले अरफीन खान और शहजादा धामी दोनों मिलकर अविनाश के चेहरे से मुखौटा हटाते हैं। साथ ही अरफीन ने अविनाश को घमंडी और गुरूर से भरा हुआ इंसान बताया। इसके अलावा अरफीन ने अविनाश को कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्रॉब्लम है उनके अंदर का ईगो। वहीं, दूसरी तरफ चाहत और विवियन के बीच मुखौटा हटाते ही सलमान के सामने ही जमकर झगड़ा होता है। सलमान भी सामने से खड़े होकर ये सब देखते हैं।

इसके बाद आती है गुणरत्न सदावर्ते की बारी। सलमान ने गुणरत्न से उन्हीं के कहे गए शब्दों को रिपीट करते हुए पूछा कि क्या सच में सरकार आपसे डरती है? इसके जवाब में गुणरत्न करते हैं, ‘मैं जब कहता हूं कि बंबई चालू, तो बंबई चालू होती है। अभी मेरी चलती है क्योंकि मैं डंके की चोट पर बोलता हूं।’ इसके बाद सलमान, नायरा की क्लास लगाते हुए कहा कि आ इस पूरे हफ्ते सिर्फ चार बार ही नजर आई हैं। आपको जिस वक्त बात करनी है आप उस वक्त कभी बात करनी नहीं दिखीं और जिस वक्त नहीं करनी हुई उस वक्त बात करती नजर आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *