केंद्रीय चयन बोर्ड (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 7,11,18,21,25 और 28 अगस्त, 2024 को पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई थी। यह राज्य के 38 जिलों में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी।
बोर्ड रिजल्ट के साथ आंसर की, कैटेगरी वाइज कट-ऑफ अंक भी जारी करेगा।
टेस्ट मूल रूप से 1,7 और 15 अक्टूबर, 2023 के लिए निर्धारित किया गया था। हालांकि, कई उम्मीदवारों के नकल करते पाए जाने के बाद 1 अक्टूबर की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके अलावा, 7 और 15 अक्टूबर को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था।
बिहार पुलिस इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में 21391 कांस्टेबल पदों को भरेगी।
आपको बता दें कि बिहार पुलिस कांस्टेबल पद भर्ती परीक्षा के लिए कुल 18,33,387 उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन पंजीकृत किए थे। जिनमें से 17,91,231 उम्मीदवारों ने ही पूर्ण रूप से आवेदन शुल्क जमा किया था, जिसमें से बोर्ड ने 17,87,720 आवेदनों को वैध पाया।
इसके बाद बोर्ड द्वारा अगस्त 2024 में आयोजित परीक्षा में केवल 11,95,101 उम्मीदवार ही शामिल हुए थे।
इसके बाद आज बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर यह सूचना दी है कि लिखित परीक्षा में केवल 1,06,955 उम्मीदवार ही सफल हुए हैं और ये उम्मीदवार ही शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होने के योग्य हैं। जिसमें से 53,455 उम्मीदवार गृहरक्षक हैं और 53,500 गैर- गृहरक्षक हैं। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।