क्या GT के खिलाफ विराट कोहली ने ‘लांघी लक्षमण रेखा’? अंपायर से हुई तगड़ी बहस, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा

आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइंटस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया। इस मुकाबले में बैंगलुरु की हार का कारण उसकी खराब बल्लेबाजी रही। अहमदाबाद में पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की टीम सिर्फ 155 रन पर सिमट कर रह गई। आरसीबी के द्वारा दिए गए स्कोर को गुजरात टाइटंस ने गिल और बटलरी की तेज तर्रार पारी की बदौलत 25 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। वहीं, इस मुकाबले में आरसीबी की हार से ज्यादा चर्चा विराट कोहली के गुस्से की हो रही है।

कोहली ने चौथे अंपायर से की बहस

दरअसल, गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले में मैदान पर माहौल उस वक्त गर्म हो गया, जब अर्शद खान की गेंद पर बाउंड्री पर खड़े जेसन होल्डर ने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का कैच पकड़ लिया। जिसके बाद आरसीबी के स्टार खिलाड़ी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जमकर बवाल देखा गया। ऐसे में विराट कोहली समते आरसीबी के कई खिलाड़ी चौथे अंपायर से बहस करते हुए दिखें। आरसीबी के खिलाड़ियों के हाव-भाव देखकर लग रहा था कि जैसे वो अंपायर से गेंद जमीन पर लगने की बात कर रहे हो। इस पर क्रिकेट जगत के पंडितों का कहना है कि विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

यदि विराट कोहली गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस घटना के लिए आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए दोषी पाए जाते हैं, तो उन पर भी रियान पराग की तरह मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया जा सकता है। हांलाकि रियान पराग और विराट कोहली दोनों का मामला अलग-अलग है।

क्या कहता है नियम?

गौरतलब है कि अंपायर के किसी भी फैसले पर नाराजगी समेत असहमति जाहिर करने पर IPL के अनुच्छेद 2.3 के तहत लेवल 1 का उल्लंघन माना जाता है। ऐसे में मैच रैफरी दोषी पाए गए खिलाड़ी को सजा भी दे सकता है। यदि विराट कोहली इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *