ऑयलिंग से लेकर हेयर मास्क तक, गर्मियों में ऐसे रखें बालों का ख्याल

जिस तरह मौसम बदलने के साथ ही हम अपने कपड़े, मेकअप और स्किनकेयर में बदलाव करते हैं, ठीक उसी तरह हेयर केयर रूटीन और हेयर स्टाइलिंग रूटीन में भी बदलाव की जरूरत होती है। गर्मी के मौसम में बाल और स्किन दोनों ही धूल, मिट्टी, धूप और पसीने की चपेट में आ जाते हैं।

गर्मी में त्वचा के साथ-साथ बालों के प्रति भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। आपके बालों को हर मौसम उचित देखभाल की आवश्यकता होती है। परंतु हर मौसम में इसकी देखभाल का पैटर्न बदल जाता है, क्योंकि गर्मी में इसे धूप और डस्ट से बचाना होता है तो ठंड में ड्राइनेस से।

गर्मियों में इन टिप्स से आएगी बालों में चमक

  • गर्मी में पसीना आने की वजह से लोग रोजाना बाल धोने लगते हैं, लेकिन ऐसा करने से स्कैल्प का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है। इससे बाल और ज्यादा ड्राई व फ्रिजी हो सकते हैं।
  • आपको हफ्ते में 2-3 बार ही बालों को धोना चाहिए। इसके लिए माइल्ड शैंपू या हर्बल शैंपू का इस्तेमाल करें।
  • अगर आपके बाल जल्दी फ्रिजी हो जाते हैं, तो शैंपू के बाद कंडीशनर लगाना बेहद जरूरी है। कंडीशनर बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है और उन्हें स्मूद बनाता है। खासतौर पर बालों की लंबाई और सिरों पर इसे जरूर लगाएं।
  • कई बार जल्दबाजी में हम सिर्फ शैंपू कर लेते हैं और कंडीशनर नहीं करते हैं, लेकिन यह सही नहीं है। कंडीशनर बालों को मॉइश्चर देता है और धूप से होने वाले डैमेज से बचाता है।

ऑयलिंग है सबसे जरुरी

सर्दी हो या गर्मी बालों में ऑयल मसाज करना बहुत जरुरी है। जैतून के तेल, नारियल के तेल या मीठे बादाम के तेल से मालिश करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और आपके बाल पूरी तरह से मॉइश्चराइज रहते हैं। आप अपने नियमित तेल में लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदों को मिलाकर अप्लाई कर सकती हैं।

तौलिए में बालों को लपेटना

नहाने के बाद बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे एक-देढ़ घंटे तक बालों में तौलिया बांधे घूमते रहते हैं। ऐसा करने पर बाल कमजोर हो जाते हैं। नहाने वाले तौलिया से बालों को पोंछने से बाल टूटते हैं। बालों के लिए

बालों को टाइट बांधना

गर्मी के सीजन में बालों को बांध कर रखने के चक्कर में कई बार महिलाएं बालों को बहुत ज्यादा टाइट बांध लेती हैं, लेकिन बालों को टाइट बांधने से या कस कर जूड़ा या पोनीटेल बनाने से बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं और हेयर फॉल हो सकता है। इसलिए बालों को हमेशा ढीला ही बांधना चाहिए।

हेयर मास्क और प्राकृतिक पैक का इस्तेमाल

सप्ताह में एक बार दही, अंडा, मेथी, एलोवेरा या केले का हेयर मास्क लगाएं। ये बालों को गहराई से पोषण और नमी देते हैं। ऐसे मास्क बालों की ड्रायनेस कम करते हैं और दोमुंहे होने से रोकते हैं।

यूवी प्रोटेक्शन है जरुरी

सूरज की हानिकारक किरणें बालों से नमी छीन लेती हैं और इसे रुखा और बेजान बना देती हैं। इस स्थिति में जिस तरह त्वचा पर सनस्क्रीन अप्लाई करने की सलाह दी जाती है, ठीक उसी तरह बालों के लिए भी एसपीएफ प्रोटेक्शन शैम्पू उपलब्ध है, जिसे आप बालों पर अप्लाई कर सकती हैं। लेकिन यूवी प्रोटेक्शन शैंपू जहरीले रसायनों से भरे होते हैं। इस स्थिति में अपने चेहरे या हाथों पर सनस्क्रीन लगाने के बाद हाथों को धीरे से अपने बालों के ऊपरी लेयर पर मिला लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *