होर्मुज, कुवैत, कतर सबका टंटा खत्म! भारत को घर में मिला नेचुरल गैस का महाभंडार

नई दिल्ली: दुनिया भर में तेल को लेकर मची तबाही के बीच भारत के हाथ प्राकृतिक गैस (Natural Gas) का महाजैकपॉट लगा है. देश की सरकारी कंपनी ‘ऑयल इंडिया लिमिटेड’ ने अंडमान के समंदर में भारी मात्रा में गैस के भंडार ढूंढ निकाले हैं. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने खुद सोशल मीडिया पर इस कामयाबी का ऐलान करते हुए देश को बधाई दी है. इस खोज के बाद माना जा रहा है कि भारत के लिए कुवैत, कतर जैसी विदेशी तेल और गैस की सप्लाई का सबसे बड़ा सिरदर्द यानी ‘होर्मुज’ का टंटा खत्म हो सकता है. अब हमारे अपने देश में ही भर-भर कर CNG और LPG का उत्पादन होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *