गर्मियों में तेज धूप, पसीना और धूल मिट्टी का असर चेहरे पर साफ दिखने लगता है। कई बार स्किन बुझी-बुझी सी और रूखी दिखने लगती है। इस मौसम में टैनिंग की समस्या भी आम होती है। टैनिंग की वजह से चेहरे का रंग अलग-अलग दिखता है।
इस जमी हुई जिद्दी टैनिंग को घरेलू नुस्खों की मदद से हटाया जा सकता है। कई ऐसी चीजें हैं, जो हमारे किचन में उपलब्ध है। इनका इस्तेमाल कर चेहरे से टैनिंग को हटाया जा सकता है और साथ ही ग्लो भी वापस आ जाएगा।
खीरा
गर्मी में खीरा खाने के साथ-साथ चेहरे पर भी लगाया जा सकता है। खीरे में एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है, जो चेहरे से पिगमेंटेशन हटाने में मददगार होता है। कालेपन को दूर करने के लिए खीरे के टुकड़े से चेहरे पर मसाज करें और 30 मिनट के लिए इसे चेहरे पर ही छोड़ दें। इसके बाद साफ ठंडे पानी से अच्छी तरह चेहरा धोकर मॉश्चराइजर लगाएं।
कच्चा दूध
कच्चे दूध से भी टैनिंग की समस्या से निजात पाया जा सकता है। ताजा कच्चा दूध को गुलाब जल में मिलाकर चेहरे पर मसाज करने से बेहतर रिजल्ट मिलते है। इसका प्रयोग कुछ दिनों तक करते रहने से टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह टैनिंग में रामबाण का काम करता है। चुटकी भर हल्दी को कच्चे दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे पूरे चेहरे औऱ गले पर लगाएं। थोड़ी देर बाद इसे वॉश कर लें। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन मेलानिन के प्रोडक्शन को कम करता है और कच्चे दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड से चेहरे की रंगत निखरती है।
बादाम का तेल
बादाम के तेल में मौजूद विटामिन सी चेहरे पर जमे दाग-धब्बों से निजात दिलाने में मदद करता है। बादाम के तेल में शहद मिलाकर लगाने से टैनिंग की समस्या दूर होगी और चेहरा स्मूद होगा।
टमाटर और दही
टमाटर में लुकोपिन पाया जाता है। यह यूवी किरणों से डैमेज हुए स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है। साथ ही दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन को जेंटली एक्सफोलिएट करता है। आधे टमाटर को दो चम्मच दही के साथ ब्लेंड करके एक स्मूद पेस्ट बनाएंगे औऱ फिर पूरे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ देंगे। इसके बाद ठंडे पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगाएंगे।