इंडिगो विमान की रायपुर में करानी पड़ी आपात लैंडिंग, बम की धमकी से हड़कंप- 1 अरेस्ट

नागपुर से कलकत्ता जा रहे इंडिगो विमान में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्लेन की रायपुर में आपात लैंडिंग कराई गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि सभी लोग सुरक्षित हैं। इसके बाद एक संदिग्ध को अरेस्ट भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि किसी ने बम होने की झूठी खबर फैलाई थी। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई तरह की अफवाहें फैलाई जा चुकी हैं।

इस फ्लाइट में 187 पैसेंजर सहित छह क्रू मेंबर सवार थे। हवाई जहाज को धमकी मिलने के बाद रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर उतारा गया। इस बात की जानकारी रायपुर के सीनियस सुप्रीटेंडेंट पुलिस संतोष कुमार ने दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान के हवा में मौजूद होने के समय एक यात्री ने क्रू मेंबर से कहा कि प्लेन में बॉम मौजूद है। इसके बाद इसकी जानकारी प्लेन के पायलट को मिली तो उन्होंने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसके बारे में जानकारी दी और विमान को रायपुर की तरफ मोड़ दिया गया।

विमान के रायपुर की तरफ मुड़ने के बाद उसे स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर उतारा गया और सभी तरह के एहतियात बरतते हुए जांच तेज कर दी गई। इस दौरान विमान को आइसोलेशन में रखा गया ताकि किसी भी तरह की अनहोनी होने पर बड़ी घटना को होने से बचाया जा सके। पुलिस के दस्ते बॉम स्क्वॉड टीम के साथ पहले से ही मौजूद थे। तलाशी अभियान तेज कर दिया गया। इतनी देर में प्लेन में मौजूद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर कर दिया गया। फिर एक-एक कर लोगों के सामान की तलाशी होने लगी। पूरी जांच पड़ताल के बाद पता चला कि बम होने की खबर झूठी थी।

पुलिस ने बताया कि जिस यात्री ने प्लेन में बम होने की सूचना दी थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उससे पूछताछ हो रही है। पूरी घटना के बाद करीब 12 बजे फ्लाइट को कलकत्ता के लिए रवाना कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *