ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी, पर्यटन विभाग को आए मेल के बाद सघन तलाशी

अब ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पर्यटन विभाग को मेल से मिली धमकी के बाद अधिकारियों में खलबली मच गई। तत्काल पुलिस और प्रशासन की टीम ताजमहल परिसर में पहुंचीं और चार घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने से सभी ने राहत की सांस ली है। मंगलवार की सुबह करीब 11.40 बजे धमकी भरा मेल मिलने के बाद ताजमहल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दीप्ति वत्स ने बताया कि विभागीय मेल पर ताजमहल को उड़ा देने की धमकी मिली थी। इस पर उन्होंने एएसआई, सीआईएसएफ, ताज पुलिस सुरक्षा और पुलिस को जानकारी देने के साथ ही मेल भेज दिया। इसके बाद सीआईएसएफ ने तत्काल यहां चेकिंग अभियान चलाया। करीब चार घंटे यानी दोपहर 2.30 बजे तक एक एक कोने को चेक किया गया।

बस डिस्पोजल दस्ता, बीडीएस, खोजी कुत्तों की भी मदद ली गई। सभी पर्यटकों के बैग भी चेक किये गए। प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग, स्कैनर से हर बैग की जांच की गई। सीआईएसएफ ताजमहल के अधिकारियों ने बताया कि मेल पर्यटन विभाग के पास आया था। उनसे ही एफआईआर कराने के लिए कहा गया है। पुलिस अब मेल करने वाले के सोर्स पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *