महामना के पौत्र और बीएचयू के चांसलर जस्टिस गिरिधर मालवीय का निधन, कुछ समय से थे बीमार

महामना के पौत्र और बीएचयू के चांसलर जस्टिस गिरिधर मालवीय का निधन हो गया है। गिरिधर मालवीय ने प्रयागराज में सुबह 9.40 पर अंतिम सांस ली। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। निधन की खबर पर कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं।

बीएचयू के कुलाधिपति जस्टिस गिरिधर भारतरत्न पंडित महामना मदनमोहन मालवीय के प्रपौत्र थे। 94 वर्ष की अवस्था में उन्होंने प्रयागराज में अंतिम श्वांस ली। बीते बीएचयू दीक्षांत समारोह में वह ह्वीलचेयर पर आए थे। इसके पहले गिरिधर मालवीय 2019 के लोकसभा चुनाव में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *