मदरसे में मौलाना और प्रबंधक ने 14 साल की छात्रा से की अश्लील हरकत, डर के मारे पीड़िता ने छोड़ी पढ़ाई

यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक गांव के मदरसे में मौलाना और प्रबंधक ने 14 साल की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की। इस पर छात्रा रोने लगी तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, इसके बाद छात्रा इतना डर गई कि उसने मदरसे में जाना छोड़ दिया। बाद में पता चलने पर परिजनों ने शनिवार को मामले में पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

ये घटना जानी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां स्थित एक मदरसे का प्रबंधक मकसूद है। जबकि इसी में 42 साल का अदिल कारी बच्चों पढ़ाता है। आरोप है कि 29 अक्टूबर को इन दोनों ने मिलकर नाबालिग किशोरी को पहले एक कमरे में ले गए फिर यौन शोषण किया। बाद में जान से मारने की और नाम काटने की धमकी दी। इससे पीड़िता इतना डर गई कि वह मदरसा जाना ही छोड़ दिया। बाद में परिजनों ने जब बच्ची से पूछताछ की तो उसने सारा सच बता दिया। इस पर परिजनों में रोष व्याप्त हो गया। बच्ची के पिता ने घटना की रिपोर्ट जानी थाने में दर्ज कराई।

उधर, सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई और रविवार कोदोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस घटना को लेकर आरोपी पक्ष के लोगों ने गांव की राजनीति के चलते फंसाने का आरोप लगाया है।

उधर, हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने बलात्कार के प्रयास करने के आरोप में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी ने बताया कि 30 अक्टूबर को किसी बात को लेकर उसके अम्मी और अब्बू ने डाट दिया था। जिससे वो घर पर अकेले थी।

पड़ोस का रहने वाला युवक उसे नशे का बिस्कुट देकर अगवा कर अपने साथ ले गया था। पीड़िता ने बताया कि होश आने पर युवक अपने भाई के साथ मिलकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा था। शोर मचाने पर दोनों दिल्ली में ही छोड़कर फरार हो गए थे। जिसके बाद युवक के ही सगे भाई ने पीड़िता को उसके गांव में पहुंचाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *