प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान में आई खराबी, देवघर से वापसी में देरी

झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। विमान को देवघर हवाईअड्डे पर रुकना पड़ा। इस वजह से प्रधानमंत्री के दिल्ली लौटने में कुछ देरी हुई।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली झारखंड के उलिहातू गांव का दौरा किया और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मोदी भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु गांव का दौरा करने वाले प्रथम प्रधानमंत्री है।

प्रधानमंत्री ने एक टवीट में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी के गांव उलिहातू में उन्हें शीश झुकाकर नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यहां आकर अनुभव हुआ कि इस पवित्र भूमि में कितनी ऊर्जा-शक्ति भरी है। इस मिट्टी का कण-कण देशभर के मेरे परिवारजनों को प्रेरित कर रहा है।

उलिहातू का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री मोदी का स्थानीय लोगों ने ढोल और मांदर जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर नृत्य करते हुए गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थान की मिट्टी को पवित्र बताते हुए उससे तिलक भी लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *