Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड

साउथ इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु ने अपने करियर में एक नया माइलस्टोन पार कर लिया है। हाल ही में सामंथा की फिल्म मां इंति बंगारम ने बॉक्स ऑफिस पर 13 दिनों का शानदार सफर तय कर लिया है।

सामंथा की फिल्म मां इंति बंगारम ने रिलीज के 13वें दिन पर वो कारनामा कर दिखाया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। फिल्म की इस सक्सेस ने पिछले 17 सालों पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

सामंथा प्रभु की इस फिल्म मां इंति बंगारम ने पिछले 17 सालों का रिकॉर्ड तोड़ घरेलू मार्केट से लेकर ओवरसीज तक सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए है। दरअसल हाल ही में रिलीज हुई ये फिल्म इतिहास रचकर तेलुगु इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल लेड फिल्म बन गई है।

मां इंति बंगारम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

19 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 13वें दिन में इतिहास रच दिया है। ये फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल लेड फिल्म साबित हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सामंथा की इस फिल्म ने 13वें दिन पर 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

दिन / अवधिभारत नेट कलेक्शन (₹ करोड़)
Week 133.70
Day 84.35
Day 94.90
Day 105.30
Day 111.60
Day 121.65
Day 131.30
भारत में कुल नेट कलेक्शन52.80
भारत में ग्रॉस कलेक्शन61.12
वर्ल्डवाइड कलेक्शन85.27

अनुष्का शेट्टी को पछाड़ आगे निकली सामंथा

अगर फीमेल-ओरिएंटेड फिल्मों की बात की जाए, तो साल 2009 में अनुष्का शेट्टी की फिल्म अरुंधति ने एक बेंचमार्क सेट कर दिया था। उस दौर में बड़े बड़े एक्टर्स के बीच में अनुष्का की इस फिल्म ने अपना लोहा मनवाया था। लेकिन अब साल बाद सामंथा की इस फिल्म ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर दिखायी है।

सामंथा के प्रोडक्शन हाउस ने जाहिर की खुशी

सामंथा प्रभु के प्रोडक्शन हाउस ट्रैलाला मूविंग पिक्चर्स ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने लिखा है कि मां इंति बंगारम ने सुनहरे अक्षरों में इतिहास लिख दिया है। ‘मां इंति बंगारम’ तेलुगु सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल-लेड फिल्म बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *