ये नया भारत है! हिंदुस्तान की बेटियों ने रचा इतिहास, हर 3 मिनट पर सिंगापुर के खिलाफ 90 मिनट में दागे 25 गोल

भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने अंडर-18 एशिया कप 2026 में गोल की बौछार कर दी। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखते हुए सिंगापुर को 25-0 के बहुत बड़े अंतर से हराया। ये मुकाबला पूल-ए के तहत खेला जा रहा था और इसमें भारतीय टीम ने सिंगापुर पर शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारत की शेरनियों ने हॉकी में इतिहास रच दिया है।

दूसरी तरफ सिंगापुर पर एकतरफा जीत दर्ज करने के साथ-साथ टीम इंडिया ने एशिया कप 2026 में अपने जबरदस्त प्रदर्शन से पूल-ए में सभी मैचों की जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है। गौरतलब है कि ये जीत अंडर-18 स्तर पर भारतीय टीम के सबसे बड़ी साबित हुई।

सेमीफाइनल में टीम इंडिया

इस विशाल जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, टीम का मनोबल भी सातवें आसमान पर है। अब टीम सेमीफाइनल मैच के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। टीम के कोच ने इस धांसू प्रदर्शन के बाद खुशी जताते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अपनी योजनाओं को मैदान पर बखूबी उतार रहे हैं। ये बात आगामी नॉकआउट मुकाबले के लिए शुभ संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *