4 फरवरी 2025 तक वक्री गुरु किन राशियों को देंगे शुभ-अशुभ परिणाम, जानें ज्योतिर्विद से

: ज्योतिष शास्त्र में गुरु को धन, संपदा, वैभव, ऐश्वर्य व धार्मिक कार्यों का कारक माना गया है। गुरु समय-समय पर अपनी स्थिति में बदलाव करते रहते हैं। देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में 09 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 33 मिनट पर वक्री हो चुके हैं और 04 फरवरी 2025 को दोपहर 03 बजकर 09 मिनट तक इसी स्थिति में रहेंगे और फिर मार्गी हो जाएंगे। गुरु की वक्री चाल का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा। जानें वक्री गुरु किन राशियों को देंगे शुभ-अशुभ फल:

वक्री गुरु इन 5 राशियों को देंगे शुभ फल- 1. ज्योतिषाचार्य पंडित दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार, मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। हालांकि इन अवसरों को पहचानने की जरूरत होगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

2. कन्या राशि- कन्या राशि के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आप आर्थिक रूप से अच्छी स्थिति में आएंगे। गुरु की वक्री स्थिति आपको हर क्षेत्र में लाभ दिलाएगी।

3. कर्क राशि- वक्री गुरु के प्रभाव से 4 फरवरी 2025 तक कर्क राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। भाग्यवश आपके काम बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

4. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना लाभकारी रहने वाला है। आपको आर्थिक व व्यावसायिक रूप से अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। अटके हुए कार्यों में सफलता हासिल होगी। संतान से लाभ के संकेत हैं।

5. मकर राशि- वक्री गुरु मकर राशि वालों को अच्छे परिणाम प्रदान करेंगे। आर्थिक लाभ के अवसर सामने आएंगे।

इन राशियों को वक्री गुरु देंगे नकारात्मक परिणाम- ज्योतिषाचार्य के अनुसार, गुरु का वक्री होना मिथुन, तुला व कुंभ राशि वालों के लिए शुभ नहीं है। इन राशि वालों को अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है, इसलिए इस अवधि में निवेश करने व किसी भी नए काम की शुरुआत से बचना चाहिए।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *