रामनवमी के पावन उपलक्ष्य जन कल्याण रामोत्सव समिति के आयोजन में योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विशाल शोभा यात्रा भव्यता का केंद्र बना आमालोरी में गायत्री शक्तिपीठ परिवार ने स्वागत किया, अतिथियों ने माता गायत्री का पूजा, आरती और अखंड ज्योति दर्शन किया पश्चात माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र से अतिथियों का स्वागत हुआ शोभायात्रा की शुरूआत हुई। पहुआ, भगवान शिव कुम्हलेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना हुई, जामगांव (आर) में भगवान दक्षिण मुखी हनुमान की पूजा अर्चना अतिथियों ने किया।
योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा और संत परमात्मानंद के कर कमलों से भगवान श्री राम के मूर्ति का अनावरण हुआ।
रूपनारायण सिन्हा ने योग के महत्व को बताया और धर्म के प्रति जागरूक होने संदेश दिया। हिंदुत्व को लेकर स्वामी परमात्मानंद ने एकजुट होकर चलने की सलाह दी, संत रविकर ने राम के मर्यादाओं को बताया, विहंगम योग से योगेश्वरानंद योगी ने वास्तविक योग एवं मानव कल्याण की बात बताई।
हिंदू जागरण पर प्रदेश सह मंत्री विहिप घनश्याम चौधरी ने अवगत कराया, धर्म के प्रति आस्था और अच्छे विकास के लिए बजरंग दल संयोजक ऋषि मिश्रा ने बताया।
धर्म के इस प्रचार में नव जनपद पंचायत सभापति एवं शिवोम विद्यापीठ के संचालक प्रणव शर्मा, किशोर और जन कल्याण रामोत्सव समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिसमें अधिक संख्या में उपस्थित श्रद्धालु, जिज्ञासु धर्मप्रेमियों के ने कार्यक्रम को और भी भव्य बनाया।
उपरोक्त कार्यक्रम में संतो ने प्रभु श्री राम के महत्व को बताया, सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा, निरंजनी अखाड़ा से संत परमात्मानंद,कबीर पंथ से संत रविकर दास, विहंगम योग से योगेश्वरानंद योगी, घनश्याम चौधरी, ऋषि मिश्रा, प्रणव शर्मा जनपद सभापति, अभिषेक भारद्वाज, सी एल सोनवानी(प्रशिक्षक), आशीष टांडी, राजू सोनी के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों एवं धर्म के अनुयायियों की भीड़ मौजूद रही।