आयरलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के कारण धाकड़ मैच-विनर पूरी सीरीज से बाहर

भारतीय टीम इस महीने की 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ दो मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। इससे पहले टीम इंडिया के एक और बुरी खबर सामने आई है। पहले ही स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। वहीं, अब इस सीरीज से ठीक तीन दिन पहले श्रेयस अय्यर एंड कंपनी को एक और बड़ा झटका लग चुका है।

रिपोर्ट्स की मानें तो टीम इंडिया के धाकड़ हरफनमौला खिलाड़ी नितीश कुमार रेड्डी चोटिल हो गए हैं। अब वो भी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इतना ही नहीं नितीश कुमार रेड्डी का अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।

बाएं क्वाड्रिसेप्स में पाई गई सूजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक MRI में नितीश कुमार रेड्डी के बाएं क्वाड्रिसेप्स में सूजन पाई गई है। इसके अलावा यहां फाइबर के टूटने की जानकारी भी सामने आ रही है। यही कारण है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रेड्डी को बेंगलुरु स्थित CoE में जाने का आदेश देते हुए रिकवरी प्रक्रिया शुरू करने के लिए भी कहा है। कहा जा रहा है कि अब उन्हें ठीक होने में लंबा वक्त लगेगा।

यही कारण है कि वो आयरलैंड के खिलाफ 2 मुकाबलों टी20 सीरीज में फिट नहीं हो पाएंगे। पिछले कुछ समय से रेड्डी भारत के लिए सफेद और लाल गेंद में खेलते हुए नजर आए हैं। वो टीम के लिए बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी अच्छा-खासा योगदान दे रहे हैं। ऐसे में उनका टीम से बाहर होने मैनेजमेंट के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज का पूरा प्लान

तारीखमैचमैच नंबरजगह का नाम
26 जून 2026भारत vs आयरलैंडपहला T20Iबेलफास्ट
28 जून 2026भारत vs आयरलैंडदूसरा T20Iबेलफास्ट

नितीश कुमार रेड्डी की चोट को देखते हुए लग रहा है कि रिकवरी में अभी उनको लंबा वक्त भी लग सकता है। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में भी उनके खेलने पर संशय पैदा हो रहा है। गौरतलब है कि टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनको अभी पूरी तरह से फिट होने में 4 से 5 हफ्तों यानी एक महीने से ज्यादा का वक्त लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *