कांकेर के बांदे थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत पुलिस और BSF की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई किया है। ग्राम तोड़हुर प्राथमिक शाला के सामने घेराबंदी कर बाइक सवार दो गांजा तस्करों को रंगे हाथों दबोच लिया गया है । आरोपियो के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा,गाड़ियां और मोबाइल जब्त किए गए हैं।
कार्रवाई और जब्ती का पूरा ब्योरा:
सटीक सूचना पर बिछाया जाल:
मुखबिर की पक्की सूचना मिलते ही बांदे पुलिस ने BSF के जवानों के साथ मिलकर स्कूल के पास घेराबंदी की और बाइक से आ रहे दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली।
तस्करों से बरामद गांजा:
कमल मंडल: 2 किलो 230 ग्राम गांजा
चिरंजीत मंडल: 1 किलो 520 ग्राम गांजा
कुल बरामदगी: 3 किलो 750 ग्राम गांजा
गाड़ियां और गैजेट्स जब्त: पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 2 मोटरसाइकिलें और मोबाइल फोन भी मौके से कब्जे में ले लिए।
जब्त संपत्ति का मूल्य: जब्त गांजे और वाहनों की कुल कीमत लगभग ₹2,76,000 आंकी गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS ( नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों तस्करों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। ‘उजियारा अभियान’ के तहत की गई इस कार्रवाई से इलाके के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।