अंबिकापुर– छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौकाने वाली घटना सामने आई है।
उदयपुर थाना क्षेत्र के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 वर्षीय छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गया ,
जांच में उसके चेहरे पर किसी भारी पत्थर से हमला किए जाने के निशान मिले है, जबकि पैर पर भी गंभीर चोटें पाया गया है।
जानकारी के अनुसार , सलका गांव का रहने वाला वीरेंद्र कंवर गुरुवार शाम घर से खेलने के लिए निकला था ,
लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा, परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला।
शुक्रवार सुबह जब कुछ लोग योग करने के लिए टिहरी जंगल पहुंचे, तो उन्हें एक किशोर का शव दिखाई दिया।
सूचना मिलते ही उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
शुरुआती जांच में सामने आया कि छात्र के चेहरे पर गंभीर वार किए गए थे और घटनास्थल पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में यह भी पुष्टि हुई कि मृतक सलका हाईस्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र था।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान व घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।