कैंसर पीड़िता के बेटे ने डॉक्टर को 7 बार मारा चाकू, ICU में एडमिट; पकड़ा गया शख्स

डॉक्टरों पर हो रहे हिंसक हमलों की फेहरिस्त में अब चेन्नई के एक सरकारी अस्पताल में एक शख्स ने डॉक्टर पर चाकू से हमला कर दिया। अस्पताल में भर्ती एक कैंसर पीड़िता के बेटे ने डॉक्टर पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में डॉक्टर बालाजी को चाकू के सात वार लगे और वह बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। उनका इलाज जारी है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि चेन्नई के रहने वाले आरोपी विग्नेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना पर निराशा जताते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि उन्होंने घायल डॉक्टर को जरूरी इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने घटना की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिए हैं।

यह घटना कलैगनार सेंटेनरी अस्पताल के कैंसर वार्ड में हुई जहां डॉ. बालाजी काम कर रहे थे। इस बीच विग्नेश ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद विग्नेश ने भागने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *