सुबह खाली पेट सिर्फ 10 करी पत्ते चबाने से शरीर में क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें

क्या आप जानती हैं कि पोहे, सांभर और कई साउथ इंडियन डिशेज का स्वाद बढ़ाने वाले करी पत्ते सिर्फ खाने की खुशबू ही नहीं बढ़ाते, बल्कि हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं? आयुर्वेद में करी पत्तों को पाचन और शरीर को अंदर से हेल्दी रखने के लिए खास माना गया है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर रोज सुबह खाली पेट 8-10 करी पत्ते चबाए जाएं, तो यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं। करी पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, फाइबर, कैल्शियम और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से पोषण देते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, जब पेट और पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है, तब इसका असर त्‍वचा, बालों और शरीर की एनर्जी पर भी दिखाई देता है। यही वजह है कि कई लोग अपनी मॉर्निंग हेल्थ रूटीन में करी पत्तों को शामिल करने लगे हैं। रोज खाली पेट 10 करी पत्ते चबाने से शरीर पर क्‍या असर होता है? इस बारे में हमें मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह बता रही हैं।

रोज खाली पेट करी पत्ते खाने से क्‍या होता है?

रोजाना करी पत्ते खाने के बाद शरीर और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं में सुधार महसूस हो सकता है।curry leaves for digestion

पाचन रहता है दुरुस्‍त

करी पत्तों में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाने और पेट को साफ रखने में मदद कर सकता है। इससे ब्लोटिंग और भारीपन की समस्या भी कम महसूस हो सकती है।

दिन भर रहते हैं एनर्जी से भरपूर

करी पत्तों में पाए जाने वाले जरूरी पोषक तत्व शरीर को एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस कराते हैं। इसे रेगुलर खाने से शरीर में ताजगी और हल्कापन महसूस हो सकता है।

शरीर में जमा टॉक्सिंस होते हैं बाहर

करी पत्ते शरीर को नेचुरली डिटॉक्स करने में सहायक हो सकते हैं, जिससे शरीर ज्यादा फ्रेश महसूस करता है।curry leaves for hair fall control

हेयर फॉल होता है कम

करी पत्तों में मौजूद आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी पोषक तत्व बालों की जड़ों को पोषण देते हैं और बालों को हेल्दी बनाए रख सकते हैं।

मुंहासे होते हैं कम

आयुर्वेद के अनुसार, जब पाचन सही रहता है तब इसका असर स्किन पर भी दिखाई देता है। करी पत्ते शरीर को अंदर से साफ रखने और स्किन को हेल्दी दिखाने में सहायक माने जाते हैं।

करी पत्ते शरीर को डिटॉक्स करने, डाइजेशन को बेहतर बनाने और ब्लड शुगर बैलेंस रखने में भी मददगार माने जाते हैं। इनमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखता है, जबकि एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में सहायक हो सकते हैं।

करी पत्ते कैसे खाएं?

  • सुबह खाली पेट 8-10 ताजे करी पत्ते अच्छी तरह चबाएं।
  • इसके बाद एक गिलास गुनगुना पानी पी सकती हैं।
benefits of eating curry leaves

इसे रेगुलर खाने से शरीर ज्यादा हल्का, एक्टिव और फ्रेश महसूस करता है। हालांकि, इसका असर हर व्यक्ति की बॉडी और लाइफस्टाइल पर अलग-अलग हो सकता है।

अगर आपको कोई बीमारी है, आप प्रेग्नेंट हैं या किसी तरह की दवाइयां ले रही हैं, तो इसे डेली डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *