एक दिन में ₹11 लाख करोड़ का नुकसान, अब खरबपति नहीं रहे एलन मस्क

नई दिल्‍ली. दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्‍क अब खरबपति नहीं रहे हैं. अमेरिकी शेयर बाजार में आई गिरावट से मस्‍क की संपत्ति एक दिन में ही 118 अरब डॉलर यानी करीब 11 लाख करोड़ रुपये घट गई और उनकी नेटवर्थ गिरकर 957 अरब डॉलर रह गई है. ₹11 लाख करोड़ गंवाने के बाद भी एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं. वे दूसरे नंबर के रईस लैरी पेज (Larry Page) से अभी भी ₹660 अरब डॉलर आगे हैं. यह फासला इतना बड़ा है कि इसमें जेफ बेजोस जैसे दो रईस समा जाएं.

स्पेसएक्स के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. तीन कारोबारी सत्रों में यह शेयर लगभग 23 फीसदी गिर चुका है, जिससे कंपनी के मार्कैट कैप में करीब 600 अरब डॉलर की कमी आई है. स्‍पेसएक्‍स के शेयरों की इस गिरावट ने ही एलन मस्‍क का खरबपति का ताज छीन लिया है. स्पेसएक्स आज भी एलन मस्क की सबसे कीमती और बड़ी संपत्ति है. ब्लूमबर्ग के अनुसार, कंपनी में मस्क की हिस्सेदारी की वैल्यू अभी भी ₹744 अरब डॉलर है, जो उनकी कुल नेटवर्थ का लगभग 80 फीसदी है. वहीं, टेस्ला (Tesla) में उनकी हिस्सेदारी की कीमत करीब ₹158 अरब डॉलर है.

रिकॉर्ड हाई से 30 फीसदी टूटा स्पेसएक्स शेयर

इसी महीने की शुरुआत में जब स्पेसएक्स का आईपीओ (IPO) आया था तब कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन 2 ट्रिलियन डॉलर के पार चला गया था. इसी के दम पर मस्क दुनिया के पहले ‘ट्रिलियनेयर’ बने थे.

इस सप्ताह स्पेसएक्स के शेयरों पर बिकवाली का ऐसा दबाव बना कि शेयर अपने 16 जून के ₹225 डॉलर के इंट्राडे हाई से 30 प्रतिशत से ज्यादा क्रैश होकर मंगलवार को ₹156 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ. हालांकि, यह अभी भी अपने आईपीओ बेस प्राइस 150 डॉलर से थोड़ा ऊपर बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *