भारत आ गया मॉनसून, शुरू हो गई बंपर बारिश; दिल्ली और UP कब तक पहुंचेगा

लंबे इंतजार के बाद भारत में मॉनसून का आगमन हो गया है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को बताया है कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून केरल पहुंच गया है। दक्षिण भारतीय राज्य में लंबे समय से ही बारिश का दौर जारी था, लेकिन आधिकारिक घोषणा अब की गई है। खास बात है कि राज्य में मॉनसून की दस्तक की सामान्य तारीख 1 जून है।

मौसम विभाग ने शुरुआत में संभावनाएं जताई थीं कि 26 मई तक मॉनसून केरल में दस्तक दे सकता है। हालांकि, तब 4 दिन में देरी या जल्दी की भी बात कही गई थी। इस लिहाज से माना जा रहा था कि 30 मई तक बारिश का दौर शुरू हो सकता है। तब भी मॉनसून में देरी हुई। वहीं, सामान्य तारीख 1 जून को भी मॉनसून नहीं आया और इस लिहाज से बारिश 4 दिन की देरी से शुरू हुई है।

IMD ने गुरुवार सुबह के लिए केरल कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इनमें अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में बिजली गरजने और चमकने के साथ भारी बारिश होने और हवा की अधिकतम गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने यह भी कहा था कि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पत्तनमथिट्टा, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही इस दौरान हवा 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *