NEET 2026 रद्द
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द करने की घोषणा की है। यह फैसला पेपर लीक की खबरों और परीक्षा में हुई अनियमितताओं के बाद लिया गया।
एनटीए के बयान के अनुसार, केंद्र सरकार की मंजूरी से तीन मई को आयोजित नीट-यूजी 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया गया है और इसे फिर से आयोजित किया जाएगा। नई तारीखों की जानकारी अलग से दी जाएगी।
परीक्षा रद्द होने का कारण
- परीक्षा में अनियमितताओं की खबरें सामने आई थीं।
- एनटीए ने आठ मई को इस मामले की स्वतंत्र जांच और कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा था।
- केंद्रीय एजेंसियों की जांच में मिले इनपुट के आधार पर परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया।
- केंद्र सरकार ने भी पूरे मामले की जांच CBI को सौंप दी है।
एनटीए ने कहा कि जांच में वह CBI को पूरा सहयोग देगी और सभी जरूरी रिकॉर्ड उपलब्ध कराएगी।
छात्रों के लिए राहत की बातें
- परीक्षा दोबारा होने पर नए पंजीकरण की जरूरत नहीं होगी।
- पुराने परीक्षा केंद्र और डेटा मान्य रहेंगे।
- छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
- पहले जमा किया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
- नई परीक्षा का खर्च NTA अपने संसाधनों से उठाएगी।
एनटीए ने छात्रों से सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और अफवाहों से बचें।
NTA का संदेश
एजेंसी ने स्वीकार किया कि परीक्षा दोबारा कराने से उम्मीदवारों और उनके परिवारों को असुविधा होगी।
लेकिन छात्रों के हित और परीक्षा प्रणाली पर जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए यह फैसला ज़रूरी था।