होटल-स्‍पा सेंटर में अश्‍लीलता, शिकायत लेकर चौकी पहुंचीं महिलाएं; पुलिस रेड में रजिस्‍टर-DVR जब्‍त

यूपी के महाराजगंज में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पा सेंटर और होटल में छापेमारी की। इस दौरान अवैध ढंग से संचालित एक स्पा सेंटर को टीम ने सील कर दिया। रजिस्टर, डीवीआर को कब्जे में ले लिया। एक होटल के रजिस्टर को टीम अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल के लिए ले गई। प्रकरण में संचालक को नोटिस जारी किया। परतावल क्षेत्र के इस स्पा सेंटर और होटल में कथित रूप से अश्लील गतिविधियों की शिकायत आईजीआरएस पर हुई थी। कुछ महिलाओं ने परतावल चौकी पर पहुंच कर होटल की गतिविधियों को गलत बताते हुए इसकी शिकायत की थी।

मामला संज्ञान में आने के बाद रविवार को सदर तहसीलदार पंकज शाही के नेतृत्व में रविवार नायब तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव, श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, परतावल चौकी प्रभारी मनीष पटेल पुलिस व राजस्व टीम के साथ छातीराम कप्तानगंज मार्ग पर स्थित एक स्पा सेंटर पर पहुंचे। वहां मौजूद सेंटर तैनात कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के कर्मचारी से पूछताछ की। पंजीकरण समेत अन्य जरूरी दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। पर, कर्मचारी कोई भी प्रपत्र नहीं दिखाया। इसके बाद टीम स्पा सेन्टर के आगन्तुक रजिस्टर व सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को कब्जे में लेते हुए उसे सील कर दिया। इसके बाद टीम गोरखपुर रोड पर स्थित एक दूसरे होटल पर जांच करने पहुंची। होटल में अश्लील गतिविधियां संचालित होने की शिकायत हुई थी। टीम ने शिकायतों की गहनता से जांच की। आगंतुक रजिस्टर अधूरा था। कई फोन नंबर लिखे मिले। अन्य मानक भी पूरा नहीं मिला। इस पर टीम होटल के रजिस्टर को अपने कब्जे में ले ली। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

तहसीलदार सदर पंकज शाही ने कहा कि परतावल में स्पा सेंटर व होटल को लेकर शिकायतें मिल रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए जांच की गई। स्पा सेंटर को संचालित करने के लिए सभी वैध दस्तावेजों की मांग की गई, लेकिन कर्मी उसे दिखा नहीं पाया। इसके बाद स्पा सेंटर को सील कर दिया गया। एक अन्य होटल के रजिस्टर की जांच-पड़ताल जा रही है। संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *